Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश प्रधानों ने 10 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 3...

प्रधानों ने 10 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 3 दिन में मांगें न मानीं तो लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना देंगे

प्रधानों ने 10 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 3 दिन में मांगें न मानीं तो लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना देंगे

बहराइच में मंगलवार की दोपहर एक बजे पंचायत विकास मंच के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मंच के प्रदेश संयोजक सूरज शुक्ला ने चेतावनी दी कि अगर 3 दिन में मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 57 हजार से अधिक प्रधान लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रदेश में मनरेगा का करीब 4400 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है। इस पर 9 और 10 अगस्त को भी धरना हुआ था, तब प्रभारी मंत्री ने आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हुआ। प्रधानों ने प्रशासक अवधि के मानदेय में बढ़ोतरी और 5 लाख तक की फाइलों का अनुमोदन ब्लॉक स्तर पर ADO पंचायत/वीडियो से कराने की मांग की। नई योजना BBG राम जी की तकनीकी दिक्कतें दूर करने और अटेंडेंस ऐप सही से चलाने की भी मांग की गई।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat