Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक-युवती की हालत बिगड़ी:बाइक सवार छुट्टा...

श्रावस्ती में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक-युवती की हालत बिगड़ी:बाइक सवार छुट्टा मवेशी से टकराया, युवती ने घरेलू विवाद में खाया जहरीला पदार्थ

श्रावस्ती में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक-युवती की हालत बिगड़ी:बाइक सवार छुट्टा मवेशी से टकराया, युवती ने घरेलू विवाद में खाया जहरीला पदार्थ

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक युवती की हालत खराब हो गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। पहली घटना इकौना बाईपास पर नेशनल हाईवे-730 पर स्टेट बैंक के पास हुई। यहां एक बाइक सवार युवक सड़क पर घूम रहे छुट्टा मवेशी से टकरा गया। हादसे में युवक बुरी तरह चोटिल हो गया। जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चोटिल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में दाखिल कराया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना इकौना थाना क्षेत्र के दीनामगढ़ गांव की है। सोमवार देर रात घरेलू विवाद के चलते 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से सीएचसी इकौना ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को भी जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। दोनों घायलों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat