Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों का धरना:ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी,...

ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों का धरना:ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी, संगठन ने जांच समाप्त करने की मांग की

ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों का धरना:ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी, संगठन ने जांच समाप्त करने की मांग की

बहराइच में विकास भवन के गेट पर मंगलवार दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने धरना शुरू कर दिया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष और समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि पूर्व सूचना देने के बावजूद ज्ञापन लेने के लिए कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा। ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने सोमवार को ही मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को सूचना दे दी थी कि मंगलवार को जिलेभर के ग्राम विकास अधिकारी ज्ञापन देने आएंगे। इसके बावजूद मुख्य विकास अधिकारी समेत कोई भी वरिष्ठ अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनके अभिभावक की तरह हैं। उम्मीद थी कि वे कर्मचारियों से मिलकर ज्ञापन लेंगे, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। ऐसे में मजबूर होकर विकास भवन के गेट पर धरना शुरू करना पड़ा। संगठन के पदाधिकारियों के शोषण का आरोप संघ का आरोप है कि मांगों को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसके उलट संगठन के पदाधिकारियों को साजिश के तहत फंसाकर उनका शोषण किया जा रहा है। विनोद सिंह ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जानबूझकर जांच कमेटी गठित की गई है। उनका दावा है कि अराजक तत्वों से शिकायत कराई गई, जबकि संबंधित ग्राम प्रधान या प्रशासक मौके पर मौजूद नहीं थे। जांच अधिकारी के व्यवहार पर भी उठाए सवाल विनोद सिंह ने जांच के लिए नियुक्त अधिकारी पर कर्मचारियों के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल तत्कालीन जिलाधिकारी ने शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को दंडस्वरूप ग्राम्य विकास संस्थान से अटैच किया था। जांच समाप्त करने और कार्रवाई की मांग संघ ने मांग की है कि कथित साजिश के तहत चल रही जांच तत्काल समाप्त की जाए। साथ ही भ्रामक जानकारी देकर अधिकारियों को गुमराह करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat