विशेश्वरगंज कंछर में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस ने महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। पुलिस टीम ने विशेश्वरगंज के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर के दानवीर बाबा मंदिर तक पैदल मार्च किया। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बाल विवाह, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर पंपलेट बांटे गए। महिलाओं को 1090, 1098, 112, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और उज्ज्वला योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। टीम ने अपील की कि किसी भी उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में चुप न रहें, तुरंत पुलिस को सूचना दें।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















