Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बाढ़ से किसानों की बढ़ी चिंता:लालपुर लैबुड्डी में धान की फसल खराब,...

बाढ़ से किसानों की बढ़ी चिंता:लालपुर लैबुड्डी में धान की फसल खराब, गेहूं-आलू की बुवाई में देरी की आशंका


लालपुर लैबुड्डी न्याय पंचायत के कई गांवों में आई बाढ़ से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। महुवाधनी, मटियरिया कर्मा, मोहनजोत, बिरदाबनीभारी, मिलौली, बगाजोत, तिलहर, कटरा, बरायल और बरम जुनका जैसे गांवों में बाढ़ का असर अभी भी दिख रहा है। अचानक आए बाढ़ के पानी से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरा होने और मिट्टी में नमी ज्यादा होने से गेहूं और आलू की बुवाई में भी देरी होने की आशंका है। किसानों को डर है कि इससे पैदावार और उनकी आय पर असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि बाढ़ ने उनकी खेती की योजनाओं को बिगाड़ दिया है। खेतों से पानी नहीं निकलने के कारण कृषि काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द पानी निकलेगा और मौसम ठीक होगा, ताकि वे बुवाई कर सकें।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat