Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मिहींपुरवा के मोतीपुर में मेन केबिल में ब्लास्ट:12 घंटे बाद बिजली सप्लाई...

मिहींपुरवा के मोतीपुर में मेन केबिल में ब्लास्ट:12 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल, मोतीपुर थाना समेत 2-3 हजार लोग हुए रात भर परेशान

मिहींपुरवा के मोतीपुर में मेन केबिल में ब्लास्ट:12 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल, मोतीपुर थाना समेत 2-3 हजार लोग हुए रात भर परेशान

मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 02 मोतीपुर में सोमवार रात करीब 11 बजे एक केबल में ब्लास्ट हो गया। इससे इलाके की लगभग 2 से 3 हजार आबादी की बिजली सप्लाई बंद हो गई। रात का समय होने के कारण बिजली कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच पाए थे, जिससे पूरे वार्ड में बिजली ठप रही। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बिजली विभाग के जेई, कर्मचारी रामनिवास, राजित राम और अरविंद कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ब्लास्ट हुए केबल को ठीक करना शुरू किया। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद बिजली सप्लाई चालू हो पाई। वार्ड के लोगों, जिनमें दिलीप कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमार और अमर श्रीवास्तव शामिल हैं, ने बताया कि रातभर बिजली न होने से उन्हें परेशानी हुई। 12 घंटे बाद बिजली मिलने से उन्हें काफी आराम मिला।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat