बस्ती में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर तेलियाजोत स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए नेताओं और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं गोरखपुर महानगर प्रभारी महेश शुक्ला ने भी तेलियाजोत स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र सिंह, बिहार के विधान परिषद सदस्य संजय मयूख, गोरखपुर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुर्गेश निरानी, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल और देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद एवं एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, विधायक आलोक रंजन, विधायक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री रामानंद कटियार, पूर्व विधायक जीएम सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राय, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल और भाजपा के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। हरीश द्विवेदी ने शोक की इस घड़ी में आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने वाले सभी नेताओं और गणमान्य लोगों के प्रति आभार जताया। माता के निधन से शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















