Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लक्ष्मीपुर देउरवा में रावण-होलिका दहन स्थल का विवाद सुलझा:प्रशासन की पहल पर...

लक्ष्मीपुर देउरवा में रावण-होलिका दहन स्थल का विवाद सुलझा:प्रशासन की पहल पर ग्रामीणों ने आपसी सहमति से खत्म किया वर्षों पुराना मामला

लक्ष्मीपुर देउरवा में रावण-होलिका दहन स्थल का विवाद सुलझा:प्रशासन की पहल पर ग्रामीणों ने आपसी सहमति से खत्म किया वर्षों पुराना मामला

भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव में रावण दहन और होलिका दहन की जगह को लेकर चला आ रहा सालों पुराना विवाद मंगलवार को खत्म हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों और संबंधित पक्षों से बात कर आपसी सहमति से इस मामले को सुलझाया। विवाद सुलझाने के लिए अपर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सदर तहसीलदार पंकज कुमार शाही, सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और न्यायिक तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव गांव पहुंचे थे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और सहमति बनाने की कोशिश की, जिसके बाद विवाद सुलझ गया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह, सोहन चौधरी, सनी साहनी, अनिल यादव, ओसियर यादव, ग्राम प्रधान विनोद, श्याम वेद त्रिपाठी, दिनेश चौहान, गोलई यादव, महेंद्र मणि त्रिपाठी और श्यामसुंदर चौहान समेत सैकड़ों ग्रामीण वहां थे। सालों पुराने इस विवाद के खत्म होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल था।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat