![]()
सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र के मैथवलिया स्थित मां कालेश्वरी मंदिर परिसर में नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। सोमवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। कथावाचक प्रिंस मणि त्रिपाठी ने मां भगवती की महिमा और धार्मिक बातें सुनाईं, जिससे श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहे। मंदिर परिसर का माहौल भक्ति से भरा है। महायज्ञ के दूसरे दिन भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा और मंडल मंत्री प्रमुख सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कथावाचक प्रिंस मणि त्रिपाठी ने शॉल भेंटकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। श्रद्धालु मां कालेश्वरी के दर्शन-पूजन के साथ कथा सुन रहे हैं। आयोजक प्रभाकर राय ने बताया कि नवरात्रि के मौके पर यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ हो रहा है। इसका मकसद क्षेत्र में धार्मिक भावना बढ़ाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में शामिल होने की अपील की। मैथवलिया समेत आसपास के गांवों में इसे लेकर उत्साह है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















