Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मैथवलिया में शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु:कथावाचक प्रिंस मणि त्रिपाठी...

मैथवलिया में शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु:कथावाचक प्रिंस मणि त्रिपाठी ने मां भगवती की कथा सुनाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष हुए शामिल


सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र के मैथवलिया स्थित मां कालेश्वरी मंदिर परिसर में नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। सोमवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। कथावाचक प्रिंस मणि त्रिपाठी ने मां भगवती की महिमा और धार्मिक बातें सुनाईं, जिससे श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहे। मंदिर परिसर का माहौल भक्ति से भरा है। महायज्ञ के दूसरे दिन भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा और मंडल मंत्री प्रमुख सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कथावाचक प्रिंस मणि त्रिपाठी ने शॉल भेंटकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। श्रद्धालु मां कालेश्वरी के दर्शन-पूजन के साथ कथा सुन रहे हैं। आयोजक प्रभाकर राय ने बताया कि नवरात्रि के मौके पर यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ हो रहा है। इसका मकसद क्षेत्र में धार्मिक भावना बढ़ाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में शामिल होने की अपील की। मैथवलिया समेत आसपास के गांवों में इसे लेकर उत्साह है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat