Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सड़क एक साल में उखड़ी:बलरामपुर में PWD ने बनाई थी, जगह-जगह गड्ढे;...

सड़क एक साल में उखड़ी:बलरामपुर में PWD ने बनाई थी, जगह-जगह गड्ढे; राहगीर हो रहे चोटिल

सड़क एक साल में उखड़ी:बलरामपुर में PWD ने बनाई थी, जगह-जगह गड्ढे; राहगीर हो रहे चोटिल

बलरामपुर के हरैया सतघरवा में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक साल पहले लाखों रुपए खर्च कर एक सड़क बनाई थी। अब यह सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और इसमें गड्ढे हो गए हैं। कमदी लालपुर गांव के पास परसाहवा गांव को जोड़ने वाली यह सड़क खराब हो चुकी है। शिवपुरा ब्लॉक मुख्यालय और श्रावस्ती जिले के 30 से ज्यादा गांवों के लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। राहगीर पंकज, राजेंद्र वर्मा और प्रधान नीलेन्द्र सिंह ने बताया कि यह मार्ग फुलैहिया, करमैती, परसा, इमिलिया, परसिया गोसाईं जैसे गांवों के लिए अहम है। गिट्टियां बिखरने से लोग चोटिल हो रहे हैं। लाल बिहारी, छोटे लाल, राधेश्याम, छोटकउ, खेलावन, रंगी लाल और शौकत अली ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी सड़क ठीक नहीं हो रही। स्कूल के बच्चे साइकिल से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अवर अभियंता अजय कुमार भगत ने जांच कर इसे ठीक कराने की बात कही है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat