![]()
महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने तीन बोरी भारतीय यूरिया खाद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से खाद ढोने में इस्तेमाल टेम्पू भी जब्त किया। पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 को गश्त करते समय कोल्हुई पुलिस टीम ने राजपुर मोड़ के पास से राजीव प्रसाद (42) को पकड़ा। वह सिद्धार्थनगर के हरिवंशपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी के पास से तीन बोरी भारतीय यूरिया खाद और टेम्पू नंबर UP55T5444 बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामान को कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, नौतनवां भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल आलोक पाल शामिल थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















