श्रावस्ती के इकौना में लापता 16 वर्षीय किशोर अर्पित सिंह का शव राप्ती नदी से मिला है। बलरामपुर कोतवाली देहात और इकौना पुलिस ने गुरुवार को कोंडरी गांव के पास नदी से शव बरामद किया। परिवार में दुख का माहौल है। अर्पित सिंह 13 अक्टूबर मंगलवार शाम करीब 5 बजे अपनी ओला स्कूटी से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल की जीपीएस लोकेशन से पता चला कि उसकी स्कूटी राप्ती नदी के अंधर पुरवा पुल पर खड़ी है। परिजनों को मौके पर स्कूटी तो मिली, लेकिन अर्पित का कोई पता नहीं चला। पिता दानवीर कर्ण सिंह ने इकौना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि शव की पहचान परिजनों से कराकर पंचनामा बनाया गया और पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेजा गया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मदनपुरा के प्रिंस ने बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बाजी मारी:सिंहपुर में हुई न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता, कबड्डी-खो-खो में सिंहपुर चैंपियन › सोनहा थाने की थानाध्यक्ष बनी छात्रा:नरखोरिया की छात्रा ने एक घंटे सुनी फरियादियों की शिकायतें, समझी पुलिस की कार्यप्रणाली › बहराइच में छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा के हेल्पलाइ नंबर:महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के बारे में भी दी गई जानकारी › खरूरी चौराहे पर बाइक गिरने से महिला घायल:हालत गंभीर होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















