Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सेमगढ़ा मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन लीला मंचन:राम-लक्ष्मण, काली कपाली और...

सेमगढ़ा मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन लीला मंचन:राम-लक्ष्मण, काली कपाली और मां गंगा की लीलाएं होंगी प्रस्तुत

0
0
सेमगढ़ा मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन लीला मंचन:राम-लक्ष्मण, काली कपाली और मां गंगा की लीलाएं होंगी प्रस्तुत

श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में सेमगढ़ा चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन धार्मिक लीलाओं का मंचन किया जाएगा। कलाकार भगवान राम और लक्ष्मण के जीवन से जुड़ी लीलाएं, काली कपाली की लीला और मां गंगा से जुड़ी लीलाएं प्रस्तुत करेंगे। कलाकार लगातार धार्मिक कार्यक्रमों के जरिए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हो रहा है। आयोजक कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों और माता रानी का आशीर्वाद लें। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधान सिपाही लाल, कमेटी के अन्य सदस्य और स्थानीय लोग लगातार लगे हुए हैं। सभी के सहयोग से नवरात्र के दौरान सेमगढ़ा चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर में ये कार्यक्रम हो रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat