श्यामदेउरवा पुलिस ने गुरुवार को एक युवती को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर की गई। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम ने आरोपी जितेंद्र साहनी को पकड़ा। श्यामदेउरवा पुलिस के अनुसार, जितेंद्र साहनी की उम्र करीब 20 वर्ष है और वह नटवा जंगल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गोधवल चौराहे से गिरफ्तार किया। उसे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह के साथ कॉन्स्टेबल अभिषेक शुक्ला, महिला कॉन्स्टेबल रागिनी यादव और पुष्पा शामिल थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















