Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रजौली में मेडिकल कैंप में बीपी मशीन खराब:एनएचएम के तहत लगा कैंप,...

रजौली में मेडिकल कैंप में बीपी मशीन खराब:एनएचएम के तहत लगा कैंप, 20 लोगों की शुगर जांच; नारायणपुर तिवारी में लगेगा शिविर

0
3
रजौली में मेडिकल कैंप में बीपी मशीन खराब:एनएचएम के तहत लगा कैंप, 20 लोगों की शुगर जांच; नारायणपुर तिवारी में लगेगा शिविर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत गुरुवार को रजौली गांव में एक मेडिकल कैंप लगाया गया। देवी पंडाल के पास लगे इस शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा उठाया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरी दवाएं बांटीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया किट और प्रेगनेंसी किट भी दी। डॉ. निखिल नायक ने बताया कि करीब 20 लोगों की शुगर जांच हुई। हालांकि, बीपी मशीन खराब होने से कुछ मरीजों को परेशानी हुई। हाल की बारिश के बाद गांव में पानी जमा हो गया है। स्थानीय युवा अमरीश ओझा ने बताया कि इससे मच्छरों का खतरा बढ़ गया है और मलेरिया फैल सकता है। उन्होंने प्रशासन से गांव में जल्द दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को नारायणपुर तिवारी गांव में अगला मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat