BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: बिजनौर में मस्जिद परिसर के कुएं पर विवाद, हनुमान चालीसा आयोजन...

UP: बिजनौर में मस्जिद परिसर के कुएं पर विवाद, हनुमान चालीसा आयोजन का पोस्टर वायरल, पुलिस अलर्ट

UP: बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बनखला मस्जिद परिसर में एक धार्मिक स्थल कुआं निकलने का दवा कौशिक त्यागी जिला अध्यक्ष हिंदू रक्षा दल ने किया था। इसके बाद मौके पर पुलिस की कई टीम पहुंची थी और जांच पड़ताल की जा रही थी। मौके पर लोगों के भी इस दौरान भारी भीड़ लग गई थी।

आज सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हुआ, इसमें लिखा गया कि ग्राम लक्खुवाला से बनखला कुएं तक हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। अब मस्जिद परिसर में धार्मिक स्थल कुआं निकलने की बात का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

Also Read: Chandauli: “टीटी मेरे कपड़े उतार रहा है…” बिना टिकट महिला का हंगामा, वीडियो वायरल होने पर सामने आया दूसरा पक्ष, जानिए क्या है पूरा मामला

इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व जो कि दूसरे गांव के निवासी हैं, गांव में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव में हनुमान चालीसा हवन की किसी को भी जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और मस्जिद पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: बिजनौर में मस्जिद परिसर के कुएं पर विवाद, हनुमान चालीसा आयोजन का पोस्टर वायरल, पुलिस अलर्ट appeared first on Breaking Tube.