पैकोलिया पुलिस ने एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद बस्ती कोर्ट भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, थाना पैकोलिया में दर्ज मुकदमा नंबर 87/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से जुड़ा आरोपी साहिल गुप्ता (उम्र करीब 19 वर्ष) को मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे पकड़ा गया। साहिल गुप्ता रामगोपाल गुप्ता का बेटा है और पाकड़डाड़, थाना लालगंज, जिला बस्ती का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आरोपी को बभनान रेलवे स्टेशन चौराहे से गिरफ्तार किया। इसी दौरान पीड़िता को भी सुरक्षित ढूंढ लिया गया। इसके बाद आरोपी को जरूरी कानूनी कार्रवाई के लिए बस्ती कोर्ट रवाना किया गया। इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी मोतीचंद, सब इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह, सिपाही अंकित यादव और महिला सिपाही अस्मिता गौतम शामिल थे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रम बंधु, बंधुआ श्रम, जिला टास्क फोर्स...
श्रावस्ती, 22 सितंबर, 2026। सू0वि0। श्रम बंधु, बंधुआ श्रम, जिला टास्क फोर्स असंगठित बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...














































