बहराइच में एक बाइक सवार बकरी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के बिलारवा गांव के पास हुई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के बिलारवा गांव निवासी जगदेव प्रसाद (40) पुत्र शिवनाथ वर्मा अपनी बाइक से रिश्तेदारी से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बिलारवा के पास अचानक सड़क पर आई एक बकरी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और जगदेव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल जगदेव प्रसाद को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण, चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
बाइक सवार बकरी से टकराया, गंभीर घायल:इकौना से बहराइच मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर