बस्ती के महाराजगंज चौकी क्षेत्र में 11 सितंबर की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से पोखरा बाजार निवासी पंकज चौधरी (35) गंभीर घायल हो गए थे। गुरुवार 17 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे मेडिकल कॉलेज बस्ती कैली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पंकज चौधरी किसी काम से जा रहे थे, तभी महाराजगंज इलाके में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। वहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया। परिजन पंकज को लखनऊ के एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें वापस मेडिकल कॉलेज बस्ती कैली लाया गया। पंकज की मौत की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सोनू पार मेडिकल कॉलेज कैली पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पंकज परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पिता बंधू चौधरी, मां सुमित्रा, पत्नी मनीषा और दो बेटे प्रतीक (10) व प्रज्वल (8) हैं। दोनों बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। परिवार की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी पंकज पर थी।
म्यांमार से अमेरिकी नागरिक एडम कैस्टिलो रिहा, अमेरिकी अधिकारियों को सौंपा...
वाशिंगटन/नेप्यीडॉ। अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने हाल ही में जानकारी दी है कि म्यांमार की राजधानी नेप्यीडॉ में वहां के अधिकारियों...


























