Home सिद्धार्थनगर बानगंगा बैराज में युवक की डूबकर मौत:ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका...

बानगंगा बैराज में युवक की डूबकर मौत:ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे

0
3
बानगंगा बैराज में युवक की डूबकर मौत:ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे

बानगंगा बैराज में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 4 बजे हुई। 45 साल के निजामुद्दीन मोहम्मद मजीद फाटक संख्या 16 के उत्तरी तरफ कंक्रीट के बेंच पर बैठे थे, तभी अचानक नदी में कूद गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को नदी में कूदते देख मछुआ समुदाय के लोग और बैराज कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को बचाने की हरसंभव कोशिश की। बचाव के लिए जाल भी डाला गया, लेकिन जब तक उसे पानी से बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक निजामुद्दीन अपने पीछे पत्नी सकीना और दो नाबालिग बेटियां (12 और 7 साल) छोड़ गए हैं। घटना के बाद पत्नी सकीना का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार राय, एसआई राजकुमार यादव और एसआई परमानंद राय कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक ड्यूटी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पहले यहां पुलिस चौकी बनाने की बात हुई थी, लेकिन वह अभी तक पूरी नहीं हुई है। हालांकि, यहां कई पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब युवक वहां पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे कंक्रीट बेंच से हटाने की कोशिश क्यों नहीं की? बैराज कर्मी भी क्या कर रहे थे? इन सबकी जिम्मेदारी क्यों नहीं बनती? ये सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here