BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश वोटिंग से पहले जयपुर में बदला चुनावी गणित, एक हजार से ज्यादा...

वोटिंग से पहले जयपुर में बदला चुनावी गणित, एक हजार से ज्यादा उम्मीदवार हुए बाहर

0
14
News Desk

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच संवीक्षा (स्क्रूटनी) प्रक्रिया के दौरान बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जयपुर जिले की नगर निगम सहित कुल 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में नामांकन दाखिल करने वाले 1,380 प्रत्याशियों के पर्चे खामियों के चलते निरस्त कर दिए गए हैं। त्रुटियों के कारण सैकड़ों दावेदार मतदान से पूर्व ही चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल दाखिल 4,868 नामांकनों में से 3,488 फॉर्म वैध पाए गए हैं, जिसके बाद अब 3,366 उम्मीदवार ही अंतिम रूप से मैदान में बचे हैं।

नगर निगम क्षेत्र में 338 पर्चे खारिज

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार, जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षद पद हेतु प्राप्त 1,378 नामांकनों में से 338 आवेदन निरस्त किए गए, जबकि 1,040 पर्चे जांच में सही मिले। नामांकनों के समायोजन के पश्चात नगर निगम क्षेत्र में अब कुल 1,007 प्रत्याशी वैध रूप से चुनावी होड़ में शामिल हैं।

चौमूं, शाहपुरा और चाकसू में भी पड़े निरस्तीकरण के छापे

ग्रामीण व कस्बाई निकायों में भी बड़ी संख्या में आवेदन पत्र खारिज हुए हैं:

  • शाहपुरा नगर परिषद: 533 नामांकनों में से सर्वाधिक 194 निरस्त किए गए, 339 सही मिले और 326 उम्मीदवार शेष हैं।

  • चाकसू नगर पालिका: 365 नामांकनों में से 129 पर्चे खारिज हुए, 236 वैध मिले और 213 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं।

  • चौमूं नगर परिषद: 234 आवेदनों में से 89 खारिज तथा 145 वैध पाए गए, जिससे 141 प्रत्याशी दौड़ में हैं।

  • मनोहरपुर नगर पालिका: 223 नामांकनों में से 69 निरस्त हुए और 148 उम्मीदवार वैध घोषित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here