BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश उतरौला में काशी राम कॉलोनी संपर्क मार्ग जर्जर:बारिश में गड्ढों में पानी...

उतरौला में काशी राम कॉलोनी संपर्क मार्ग जर्जर:बारिश में गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा, चेयरमैन प्रतिनिधि ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन

0
6


उतरौला, बलरामपुर में नगर पालिका परिषद के मो आर्य नगर स्थित काशी राम कॉलोनी का संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों अफरोज, इब्राहिम, कल्लू और संतोष ने बताया कि यह रास्ता कई गांवों के लोगों के लिए आने-जाने का मुख्य साधन है। बरसात के मौसम में इसकी हालत और खराब हो जाती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों और उनमें भरे पानी के बीच से निकलने में बहुत दिक्कत होती है। अचानक गड्ढे सामने आने से वाहन चालकों के असंतुलित होकर गिरने का डर बना रहता है। पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी भरने के कारण परेशानी होती है। नगर के लोगों ने नगर पालिका परिषद से इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराने, गड्ढों को भरवाने और रास्ते को सुरक्षित बनाने की मांग की है। चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि सड़क की मरम्मत जल्द ही करवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here