BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शौच के लिए निकले बच्चे को बाइक ने रौंदा:चौक में तेज रफ्तार...

शौच के लिए निकले बच्चे को बाइक ने रौंदा:चौक में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दायां पैर टूटा

0
0

चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में 14 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसका दायां पैर टूट गया। घायल बच्चे की पहचान खजुरिया निवासी अभिषेक, पुत्र राजन प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक सोमवार शाम करीब आठ बजे गांव से खजुरिया-फरहत जाने वाले रास्ते पर शौच के लिए पैदल जा रहा था। तभी दरहटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बाइक (यूपी 56 यू 6046) ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अभिषेक सड़क पर गिर गया। उसके दाएं पैर में गंभीर चोट आई और वह टूट गया। हादसे के बाद बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी अभिषेक के परिजनों को दी। परिजन घायल अभिषेक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल अभिषेक के मौसा नंदकिशोर ने बताया कि हादसे के समय बाइक की लाइट नहीं जल रही थी। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here