महराजगंज के वीर अब्दुल हमीद नगर वार्ड नंबर-20 में सोमवार शाम कादिरु निशा नाम की महिला को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उन्हें लेकर महराजगंज के जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। महिला को अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि कादिरु निशा को सही समय पर अस्पताल लाया गया, जिससे उन्हें तुरंत इलाज मिल सका। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है और अब वह खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है। इस घटना के बाद परिवार में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल रहा। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू इलाज के बजाय मरीज को तुरंत पास के अस्पताल ले जाएं। समय पर इलाज मिलने से सांप के काटने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































