Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में नहर पटरी पर बेसुध मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग:पहचान नहीं हो...

महराजगंज में नहर पटरी पर बेसुध मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग:पहचान नहीं हो सकी, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया; परिजनों की तलाश जारी

0
3


महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा राजा में मंगलवार सुबह नहर पटरी पर करीब 65 साल का एक बुजुर्ग बेसुध हालत में मिला। मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर दूर बुजुर्ग को जमीन पर पड़ा देखकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने उसे होश में लाने और उसकी पहचान जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी बताने की हालत में नहीं था। ग्रामीणों की सूचना पर बागापार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हल्का पुलिसकर्मी अनुपम कुमार और यशराज ने आसपास के लोगों से बुजुर्ग के बारे में जानकारी इकट्ठा की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। बुजुर्ग के पास भी पहचान से जुड़े कोई कागजात नहीं मिले। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर बुजुर्ग को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास के गांवों में बुजुर्ग की फोटो दिखाकर उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। उसके परिजनों का पता लगाने के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है। चौकी प्रभारी बागापार नागेंद्र मणि ने बताया कि पहली नजर में बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। उसे इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ठीक होने पर शायद वह अपना नाम-पता बता पाए। फिलहाल, पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर ध्यान देते हुए उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here