निखिल पटवा | रमवापुर(तुलसीपुर), बलरामपुर54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छठी महापर्व आज, बाजारों में उमड़ी भीड़
तुलसीपुर में छठी का महापर्व बेहद उत्साह, श्रद्धा और अटूट भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर को लेकर पूरे क्षेत्र में एक अलग ही उमंग देखने को मिल रही है। चारों ओर गूंजते पारंपरिक गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया है।
पर्व के मद्देनजर स्थानीय बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। विशेष रूप से छठी मैया के प्रसाद के लिए जरूरी ‘तिलनी का चावल’ खरीदने के लिए लोग बड़ी संख्या में दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही, पूजा की परंपरा में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के साग, फल और अन्य पूजन सामग्री की भी जमकर बिक्री हो रही है। इस पावन पर्व ने पूरे तुलसीपुर क्षेत्र को हर्षोल्लास और आस्था के रंग में सराबोर कर दिया है।
































