Home उत्तर प्रदेश लालगंज महादेवा मार्ग पर ट्रक की चपेट में युवक घायल:गौरा धुंधा चौराहे...

लालगंज महादेवा मार्ग पर ट्रक की चपेट में युवक घायल:गौरा धुंधा चौराहे के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

0
7


बस्ती के लालगंज-महादेवा मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो पहिया वाहन सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गौरा धुंधा चौराहे के पास दोपहर करीब 3:40 बजे हुई। घायल युवक की पहचान संतकबीर नगर के रोसया निवासी संदेश (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। संदेश अपने दो पहिया वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या UP 58 AN 7023) से जा रहा था। तभी महादेवा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गौरा धुंधा चौराहे के पास उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए बस्ती के कैली अस्पताल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here