BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मोहन बाबा मंदिर में जन्माष्टमी पर लगेगा मेला:तीन दिन तक चलेगा आयोजन,...

मोहन बाबा मंदिर में जन्माष्टमी पर लगेगा मेला:तीन दिन तक चलेगा आयोजन, तैयारियां तेज, सुरक्षा के खास इंतजाम

0
4


ललिया के मोहनदास बाबा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन दिवसीय मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह मेला हरैया सतघरवा में आयोजित होगा। मंदिर परिसर में झूले और सर्कस लगाए जा रहे हैं, वहीं दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। मंदिर कमेटी अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। मेले में एक खोया-पाया केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही, पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। इस दौरान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई जाएगी। मथुरा-वृंदावन के कलाकार दो दिन तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी इंतजाम किया गया है। पुजारी पंडित लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि जन्माष्टमी पर तराई क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here