![]()
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सार्थक अग्रवाल के निर्देश पर ‘दरवाजा खटखटाओ अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव शनिवार शाम धमौरा गांव पहुंचे। उन्होंने कुपोषित बच्चों अंश और रुचि के परिवार से मुलाकात की और उन्हें पोषक आहार दिया। साथ ही माता-पिता से बच्चों के खानपान की जानकारी ली और पोषण संबंधी सलाह दी। अभियान के तहत 3 अक्टूबर को अधिकारियों को अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जाकर कुपोषित बच्चों के परिवारों से संपर्क करने और पोषण पोटली देने को कहा गया था। साऊंघाट विकास खंड की 30 ग्राम पंचायतों में कुल 57 बच्चे कुपोषित चिह्नित किए गए हैं। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन बच्चों को लगातार पोषक आहार दिया जा रहा है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक वे कुपोषण से मुक्त नहीं हो जाते। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर की लगातार निगरानी भी की जा रही है।
कुपोषित बच्चों को बीडीओ ने बांटा पोषक आहार:'दरवाजा खटखटाओ अभियान' के तहत धमौरा गांव में परिवारों को दी पोषण पोटली
और पढ़ें
›
वन्य जीव सप्ताह में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता:श्रावस्ती के स्कूल में छात्रों ने दिखाया उत्साह, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
›
बस्ती में देवरानी-जेठानी से मारपीट:प्रतापपुर गांव में पड़ोसी ने लाठी-डंडों से किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
›
तेजवापुर में नुक्कड़ नाटक से महिलाओं को समझाईं सरकारी योजनाएं:सेवा संकल्प कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल
›
भंगही में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम:ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया
संबंधित खबरें












































