बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के एसडीजी इंटर कॉलेज भुवनपुर में शनिवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें कप्तानगंज थाने की टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी। टीम प्रभारी एसआई अजय यादव ने छात्राओं को अनजान कॉल और मैसेज से सावधान रहने को कहा। उन्होंने गिफ्ट फ्रॉड, पैसों के लालच से होने वाली ठगी और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहने की जानकारी दी। साइबर अपराध की जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को बताने की सलाह भी दी। पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल मनोरमा सरोज, प्रतिज्ञा, रोशनी सरोज, कांस्टेबल दिवाकर पटेल, अभिषेक, हर्ष चौधरी, हेड कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया शामिल थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चौधरी और उपप्रधानाचार्या अनीता तिवारी ने टीम प्रभारी एसआई अजय यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। विद्यालय ने पुलिस टीम को कई उपयोगी पौधे भी दिए।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› महराजगंज में गुरु गोरखनाथ नगर में टूटी नालियों से जलभराव:वार्डवासी परेशान, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान › विधायक अजय सिंह ने परसरामपुर में ‘सेवा सेतु अभियान’:5 दिवसीय बहुउद्देशीय शिविरों का 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक होगा आयोजन › सांसद ने एक दिवसीय खेलकूद समारोह का किया शुभारंभ:रिसिया में कहा- बच्चे मन लगाकर खेलें, परिवार-देश का नाम रोशन करें › श्रावस्ती में आज ओवैसी की जनसभा:तैयारियां लगभग पूरी, लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद; चुनावी ऐलान के कयास तेज— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026
संबंधित खबरें










































