BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज संस्कृत प्रतिभा खोज में पूरे प्रदेश में अव्वल:लगातार चौथे साल 200...

महराजगंज संस्कृत प्रतिभा खोज में पूरे प्रदेश में अव्वल:लगातार चौथे साल 200 से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 9 सितंबर को होगी प्रतियोगिता

0
2

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ की संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2026 के रजिस्ट्रेशन में महराजगंज जिला पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है। जिले में लगातार चौथे साल 200 से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता 9 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर में सुबह 9 बजे से होगी। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के रजिस्टर्ड छात्र हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में संस्कृत सामान्य ज्ञान और संस्कृत गीत के मुकाबले होंगे। दोनों मुकाबलों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के अलावा तीन-तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के जिला संयोजक और दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक के प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि लगातार चौथे साल प्रदेश में पहला स्थान मिलना जिले के लिए बड़ी बात है। इससे छात्रों में संस्कृत के प्रति बढ़ती रुचि भी साफ दिखती है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से अपील की है कि वे रजिस्टर्ड छात्रों को समय पर प्रतियोगिता में शामिल कराएं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर की प्रधानाचार्या रचना शर्मा और डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here