Home उत्तर प्रदेश सेखुई में हैंडपंप के पास गंदगी का अंबार:ग्रामीण दूषित पानी पीने को...

सेखुई में हैंडपंप के पास गंदगी का अंबार:ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

0
4


मिठौरा क्षेत्र के सेखुई गांव में उत्तर दिशा में लगे सार्वजनिक हैंडपंप के आसपास गंदगी फैली हुई है। पेयजल के इस स्रोत के पास कूड़ा-कचरा और गंदा पानी जमा होने से पानी खराब होने की आशंका है। ग्रामीणों को गंदगी के बीच से होकर पानी भरने जाना पड़ता है। यहां पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदा पानी आसपास जमा रहता है। हैंडपंप के आसपास का फर्श भी टूटा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप के आसपास नियमित सफाई नहीं होती, जिससे हालात लगातार खराब हो रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों की तरफ से सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। निजामुद्दीन, आलोक, ऋषिकेश, अरविंद, असफाक और रेखई जैसे कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से सफाई कराने की मांग की है, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि हैंडपंप के आसपास तुरंत सफाई और पानी निकलने की व्यवस्था कराई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here