BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश पिपरिया बगीचे के पास वाहन की टक्कर से युवक घायल:न्यायालय के आदेश...

पिपरिया बगीचे के पास वाहन की टक्कर से युवक घायल:न्यायालय के आदेश पर चालक अंगद पासवान पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

0
1

चौक थाना क्षेत्र के पिपरिया बगीचे के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिहुली परसा निवासी मिथिलेश राव ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार जून की शाम करीब आठ बजे उनका बेटा अभिषेक राव अपने दो साथियों निकेश और अनुप के साथ पिपरिया बगीचे के पास टहल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चालक अंगद पासवान तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और अभिषेक व उसके साथियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। पीड़ित मिथिलेश राव के अनुसार, अभिषेक का अभी भी इलाज चल रहा है। मिथिलेश राव ने बताया कि थाने में सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की। वहां से भी कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर चौक पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी चालक अंगद पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here