BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश ‘काजी कैंप’ वाले बयान पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- इस्लामाबाद में ऐसा...

‘काजी कैंप’ वाले बयान पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- इस्लामाबाद में ऐसा कोई इलाका है क्या?

0
1
News Desk

भोपाल। राजधानी भोपाल के करोंद इलाके में आयोजित एक मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है। मंच से बोलते हुए उन्होंने करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर 'काजी कैंप' में गिराने की बात कही, हालांकि बाद में उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की ओर न होकर इस्लामाबाद से था। अब इस सफाई को लेकर कांग्रेस ने विधायक शर्मा के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरते हुए सरकार से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।

मंच से दिया बयान और तुरंत दी गई सफाई

भगत सिंह चौराहे पर हिंदू एकता और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बोलते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज को जातियों में बंटने के बजाय एकजुट होना चाहिए। इसी दौरान पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसी क्रम में उन्होंने करोंद से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिराने की बात कही। विवाद बढ़ते देख उन्होंने मंच से ही तुरंत सफाई दी कि वे स्थानीय काजी कैंप नहीं, बल्कि इस्लामाबाद स्थित काजी कैंप की बात कर रहे थे और भारत की सैन्य ताकत का उल्लेख कर रहे थे।

कांग्रेस का हमला: 'पाकिस्तान में काजी कैंप कहां है?'

विधायक के इस बयान और सफाई पर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विधायक का इशारा पाकिस्तान की तरफ था, तो वे बताएं कि इस्लामाबाद में काजी कैंप नाम की जगह कहां स्थित है? हाफिज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूछा कि क्या सरकार सार्वजनिक मंचों से दिए जाने वाले ऐसे विवादित बयानों का समर्थन करती है और क्या विधायक पर कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी?

निवेश और प्रदेश की छवि पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के आगामी विदेश दौरे और राज्य में निवेश लाने के प्रयासों का जिक्र करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल दागे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ सरकार वैश्विक स्तर पर निवेशकों को मध्य प्रदेश में आमंत्रित कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि सार्वजनिक मंचों से इस तरह के भड़काऊ बयान दे रहे हैं। ऐसे बयानों से देश-विदेश के निवेशकों के बीच प्रदेश की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here