BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश विजयपुर में मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा मगरमच्छ:वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर...

विजयपुर में मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा मगरमच्छ:वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

0
1

महाराजगंज के विजयपुर चौराहा स्थित एक तालाब में रविवार को उस समय हलचल मच गई, जब मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। मछुआरों को पहले लगा कि कोई बड़ी मछली फंसी है, लेकिन जब जाल बाहर निकाला तो उसमें मगरमच्छ देखकर वे हैरान रह गए। बताया गया कि यह मगरमच्छ काफी समय से तालाब में मौजूद था, लेकिन इसकी जानकारी ग्रामीणों और मछुआरों को नहीं थी। रविवार को मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए तालाब में जाल डाला था। जाल खींचने पर उन्हें लगा कि कोई बड़ी मछली फंस गई है। जाल बाहर निकालते ही मगरमच्छ दिखाई दिया, तो मछुआरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बागापार निवासी हरिवंश हौशला और वन दरोगा जगपुर संदीप राना को दी। खबर मिलते ही हरिवंश हौशला और संदीप राना मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रोहिन नदी के चानकी घाट पर छोड़ दिया। मगरमच्छ के नदी में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here