श्रावस्ती में दिनांक 12 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर वाहन से संबंधित लंबित यातायात चालानों का नियमानुसार निस्तारण कराया जा सकता है।आमजन से अपील है कि अपने लंबित चालानों के निस्तारण हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक जनपद न्यायालय श्रावस्ती में उपस्थित होकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।
मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि उक्त सूचना को अपने समाचार माध्यमों/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक प्रसारित एवं साझा कर आमजन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।*
















































