श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक में गोपाला पुलिया से रानीपुर,सहादतनगर और अन्य गांव तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। यह कच्चा रास्ता करीब एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा है। यह जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग को कई गांवों से जोड़ता है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों ग्रामीण आते-जाते हैं। बारिश के मौसम में सड़क की हालत और बिगड़ जाती है। जगह-जगह बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे साइकिल और मोटरसाइकिल सवारों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। स्कूली बच्चे, किसान और मजदूर भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण कई बार रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने गड्ढों में घास तक डाल दी है, लेकिन समस्या का कोई पक्का हल नहीं निकला है। स्थानीय निवासी फैसल खान, जुबेर और आसिफ ने बताया कि अगर इस रास्ते को पक्का कर दिया जाए, तो आसपास के कई गांवों के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क बनाने की मांग की है।
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में कच्ची सड़क से ग्रामीण परेशान:गोपाला पुलिया से रानीपुर सहादतनगर मार्ग...
यमन में फिर भड़की जंग! जेल पर हमले में 7 की...
काहिरा। यमन के उत्तरी क्षेत्र स्थित अल-जौफ प्रांत के हज्म शहर में बने सेंट्रल करेक्टिव फैसिलिटी (जेल) की इमारत पर सोमवार को हमला हुआ।...





































