नौतनवा के खनुआ तिराहा के पास अनन्या हॉस्पिटल के अवैध मेडिकल स्टोर पर सोमवार देर शाम औषधि निरीक्षक ने टीम के साथ छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए। टीम ने इन दवाओं को जब्त कर मेडिकल स्टोर के संचालन पर तुरंत रोक लगा दी है। औषधि निरीक्षक नवीन कुमार दैनिक भास्कर में लगातार छप रही खबरों का संज्ञान लेकर जांच करने पहुंचे थे। छापेमारी के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और जिम्मेदार लोग मौके से भाग खड़े हुए। मैनेजर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को कई बार फोन करने के बाद वह मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। पूछताछ में अस्पताल के जिम्मेदार मेडिकल स्टोर चलाने से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि अनन्या हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोर अवैध रूप से चल रहा था। इसमें रखी नकली इंजेक्शन समेत सभी दवाओं को जब्त कर मेडिकल स्टोर के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन संदिग्ध दवाओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद संचालक के खिलाफ बिना लाइसेंस के दवाएं खरीदने-बेचने के आरोप में कोर्ट में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 1 सितंबर की रात विनोद नाम के एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने भी अस्पताल पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल के डॉक्टर ने कोई इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद मरीज के नाक और मुंह से खून आने लगा और उसकी मौत हो गई। इस छापे में संदिग्ध इंजेक्शन मिलने से परिजनों के आरोपों को बल मिला है। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...




















































