BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश परसामलिक पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:न्यायालय से जारी वारंट...

परसामलिक पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:न्यायालय से जारी वारंट में वांछित थे दोनों, कोर्ट में पेश किया गया

0
2

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर परसामलिक पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में दोनों को 7 सितंबर 2026 को पकड़ा गया। इन वारंटियों को नौतनवां ग्राम न्यायालय, महराजगंज द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। यह वारंट मुकदमा संख्या 109/23 से जुड़ा था, जिसमें धारा 323/504 भारतीय दंड संहिता के तहत बबलू यादव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान राजेश यादव (करीब 38 साल) पुत्र शंकर यादव और जितेंद्र यादव (करीब 30 साल) पुत्र गुलाब यादव के रूप में हुई है। ये दोनों महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा टोला सेमरा के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, सिपाही अंगद सिंह और सिपाही विकास यादव शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here