महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर परसामलिक पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में दोनों को 7 सितंबर 2026 को पकड़ा गया। इन वारंटियों को नौतनवां ग्राम न्यायालय, महराजगंज द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। यह वारंट मुकदमा संख्या 109/23 से जुड़ा था, जिसमें धारा 323/504 भारतीय दंड संहिता के तहत बबलू यादव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान राजेश यादव (करीब 38 साल) पुत्र शंकर यादव और जितेंद्र यादव (करीब 30 साल) पुत्र गुलाब यादव के रूप में हुई है। ये दोनों महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा टोला सेमरा के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, सिपाही अंगद सिंह और सिपाही विकास यादव शामिल थे।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...


















































