श्रावस्ती जिले के जमुनहा इलाके में क्षमता से ज्यादा सामान लादकर तेज रफ्तार में मोटरसाइकिलें चलाई जा रही हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाजार से गांव की तरफ जाने वाली सड़कों पर रोज ऐसी तस्वीरें दिखती हैं। एक ही बाइक पर दो-तीन लोगों के साथ बोरियों में परचून, कपड़े और दूसरा सामान भरकर फेरी के लिए ले जाया जाता है। तेज रफ्तार की वजह से संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे ओवरलोड वाहनों से कई बार छोटे हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। यह स्थिति स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। इलाके के लोगों ने पुलिस और परिवहन विभाग से मांग की है कि ओवरलोड और तेज रफ्तार बाइकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया पुलिस विभाग द्वारा नियमों का जागरूकता अभियान समय समय चलाया जाता है।
यमन में फिर भड़की जंग! जेल पर हमले में 7 की...
काहिरा। यमन के उत्तरी क्षेत्र स्थित अल-जौफ प्रांत के हज्म शहर में बने सेंट्रल करेक्टिव फैसिलिटी (जेल) की इमारत पर सोमवार को हमला हुआ।...





































