BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दौलतपुर में मुख्य सड़क तालाब बनी:जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान, ग्रामीण आक्रोशित;...

दौलतपुर में मुख्य सड़क तालाब बनी:जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान, ग्रामीण आक्रोशित; हादसे का डर

0
2


जनपद बहराइच के बलहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दौलतपुर में विकास के दावों की पोल खुल गई है। यहां दौलतपुर बस स्टैंड चौराहा से रामपुर जाने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों और जलभराव के कारण बदहाल हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे और कई दिनों से जमा गंदा पानी अब बड़े हादसों को न्योता दे रहा है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था भी खराब है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक (बलहा) सरोज सोनकर को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। बालगोविंद पोरवाल, ओमप्रकाश, लालाराम, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सोनू, सतीश पोरवाल, कुन्नालाल और मोगरेप्रसाद जैसे कई ग्रामीणों ने अपना दर्द बताया। उनका कहना है कि यह मार्ग उनके लिए मुख्य रास्ता है, लेकिन गड्ढों और जलभराव से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत, जलभराव की निकासी और साफ-सफाई की सही व्यवस्था नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here