BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में 5 दिन से टूटा बिजली का खंभा:खुले तारों में दौड़...

श्रावस्ती में 5 दिन से टूटा बिजली का खंभा:खुले तारों में दौड़ रहा करंट, पानी भरा होने से ग्रामीणों को खतरा

0
9


श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील के पटखौली कलां रिहर पुरवा में करीब पांच दिन पहले एक पेड़ गिरने से बिजली का खंभा और तार टूट गए थे। इस हादसे के पांच दिन बाद भी बिजली सप्लाई से जुड़े बॉक्स और टूटे तारों में करंट दौड़ रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि टूटे तारों के आसपास पानी भरा हुआ है। ऐसे में पानी में करंट उतरने का खतरा बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों और मवेशियों की जान को खतरा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर तार हटाने या जांच करने नहीं पहुंचा है। टूटे तार के सामने रहने वाले मदन गोपाल ने बताया कि उनके घर के आसपास छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं। उन्हें डर है कि कहीं बच्चे या मवेशी गलती से टूटे तार की चपेट में न आ जाएं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द टूटे तार हटाने और नया खंभा लगाकर बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। इस मामले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी अनिल कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरा खंभा लगाया जाएगा और टूटे तारों को वहां से हटाकर मामले की जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here