बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में उनका बेटा भी घायल हुआ है। मृतक की पहचान टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी राम सेवक के तौर पर हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे राम सेवक अपने बेटे अरविंद के साथ मोटरसाइकिल से गौर बाजार जा रहे थे। वाल्टरगंज-बभनान मार्ग पर अंबरपुर के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। राम सेवक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गई। टक्कर तेज थी, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को बताया। खबर मिलते ही गौर थानाध्यक्ष अतुल अंजान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात राम सेवक की मौत हो गई। उनके बेटे अरविंद की हालत में सुधार बताया जा रहा है। राम सेवक की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव और परिवार को मिली, घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
श्रावस्ती में जमीन विवाद को लेकर मारपीट दो घायल:चार लोगों के...
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसोहना गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला समेत दो लोग...







































