
ब्लॉक शिवपुर के रामपुर धोबिया हार में बुधवार को महिला स्वयं सहायता समूह के गठन का कार्यक्रम हुआ। इसमें 12 समूह बनाकर 144 महिलाओं को शामिल किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान के निवास पर पंचायत सचिव जगतजीत पटेल और बीएमएम ओम प्रकाश यादव रामकिशोर की मौजूदगी में हुआ। पंचायत सचिव जगतजीत पटेल ने बताया कि इन महिलाओं को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस मदद से वे अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकेंगी और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर पाएंगी। यह कार्यक्रम भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण, महिला उन्मूलन, महिला संरक्षण और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने वाली विभिन्न योजनाओं के तहत आयोजित किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश लोधी के सहयोग से यह कार्यक्रम पूरा हुआ। इसमें लगभग 200 महिलाएं शामिल रहीं।
श्रावस्ती में जमीन विवाद को लेकर मारपीट दो घायल:चार लोगों के...
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसोहना गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला समेत दो लोग...







































