
बहराइच में बारिश के बाद मौसम बदलने से लोगों की सेहत पर असर पड़ा है। बदलते मौसम के कारण बुखार, खांसी और दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार दोपहर सीएचसी शिवपुर में मरीजों की काफी भीड़ देखी गई। ओपीडी से लेकर जांच और दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। अस्पताल में भयापुरवा के विवेक, ललई पुरवा के बगैचा और शुक्लन पुरवा के हिमांशु समेत कई मरीज तेज बुखार से पीड़ित मिले। मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद अस्पताल में सिर्फ तीन बेड हैं। इस वजह से कई मरीज फर्श पर बैठकर इलाज का इंतजार करते और बेंच पर लेटे नजर आए। डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले इस समय मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, खांसी और दस्त की शिकायत लेकर आ रहे हैं। रोजाना करीब 300 मरीजों की ओपीडी हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मरीजों की नियमित जांच के साथ उनका इलाज किया जा रहा है।
पंचपेड़िया रोड पर गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो:मासूम बच्चे समेत...
बस्ती के पंचपेड़िया रोड पर बुधवार को एक ऑटो सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे के कारण पलट गया। इस हादसे में ऑटो में...





































