BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फर्जी मुकदमे की शिकायत लेकर SP के पास पहुंचा युवक:महिला पर गलत...

फर्जी मुकदमे की शिकायत लेकर SP के पास पहुंचा युवक:महिला पर गलत केस दर्ज कराने का आरोप; सीडीआर निकलवाकर जांच की मांग, एसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

0
0

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक महिला पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-16 निवासी जवाहर चौरसिया ने एसपी शक्ति मोहन अवस्थी को शिकायत पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जवाहर का कहना है कि उसके और एक अन्य युवक के खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं। उसने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए संबंधित मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाकर जांच कराने की मांग की है। महिला ने दो लोगों पर दर्ज कराया केस जवाहर चौरसिया के मुताबिक महुलानी टोला अलीनगर निवासी कुसुम प्रजापति पत्नी गौरीशंकर ने 2 सितंबर 2026 को उसके और विवेक चौहान पुत्र सीताराम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। शिकायतकर्ता के अनुसार मुकदमा 28 अगस्त की घटना को लेकर दर्ज कराया गया है, जिसमें जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और मोबाइल पर टिप्पणी करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। आरोप गलत होने का जवाहर ने किया दावा शिकायत पत्र में जवाहर ने कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। उसके मुताबिक बीएनएस की धारा 79, 352 और 351(3) के तहत दर्ज मामले में उसे गलत तरीके से फंसाया गया है। उसने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। मोबाइल की CDR से जांच कराने की मांग जवाहर ने पूरे मामले की जांच के लिए संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाने की मांग की है। उसका कहना है कि मोबाइल कॉल और बातचीत से मामले की वास्तविकता सामने आ सकती है। उसने पुलिस से उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की मांग की। थाने में दबाव बनाने का भी आरोप शिकायतकर्ता ने बृजमनगंज पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। जवाहर का कहना है कि पुलिस ने उसे थाने आने के लिए कहा और उस पर दबाव बनाने की कोशिश की। उसने पुलिस अधीक्षक से इस पहलू की भी निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की है। 6 सितंबर को थाने में विवाद का दावा जवाहर के अनुसार 6 सितंबर को विवेक चौहान थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां संबंधित महिला को भी बुलाया गया था। जवाहर का दावा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई और मारपीट जैसे हालात बन गए। शिकायतकर्ता ने इस पूरे घटनाक्रम को साजिश बताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। SP ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया जवाहर चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक से महिला के खिलाफ भी केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि यदि जांच में उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा फर्जी पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। शिकायत पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जांच कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि मुकदमा फर्जी पाया गया तो संबंधित महिला के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।