श्रावस्ती के तुलसीपुर नहर चौराहे पर मंगलवार शाम कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के शेखपुर दाखिला उदघनिया निवासी राकेश कुमार यादव (30) ने हरदत्त नगर गिरंट थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। राकेश के अनुसार, 8 सितंबर की शाम करीब 7 बजे वह अपने साथियों इसरार (पुत्र अजीम अली), सोनू (पुत्र अयूब) और छोटू (पुत्र रमजान) के साथ तुलसीपुर नहर चौराहे पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। शिकायत में राकेश ने मोहम्मद खान (पुत्र रमजान खान, निवासी गलगल कुटिया हरदत्त नगर गिरंट), वकील खान (पुत्र इदरीश), मन्नान (पुत्र सरनाम) और हलीम (पुत्र पट्टन, निवासी बदलपुरवा देवरिया) समेत कुछ अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। राकेश का आरोप है कि उसे और उसके तीनों साथियों को नहर के पास एक घर में ले जाकर पीटा गया। राकेश ने अपनी शिकायत में बताया है कि मारपीट के दौरान उसके पास से 72,630 रुपए भी गायब हो गए। मारपीट में चारों घायलों के हाथ-पैर और जबड़े में चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तुलसीपुर नहर चौराहे पर मारपीट, चार लोग घायल:बहराइच के युवक की शिकायत पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी