
बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बैसवारा गांव में एक घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने मंगलवार देर रात दीवार तोड़कर घर में सेंध लगाई। वे नकदी, सोने-चांदी के जेवर और गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो गए।बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। बैसवारा गांव की पूनम देवी के मुताबिक, चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी इसके बाद उन्होंने घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोर अपने साथ अन्य घरेलू सामान भी ले गए। सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। पीड़िता पूनम देवी ने इस संबंध में नानपारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। चोरी की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।






































